Devara Teaser: 'देवरा' का दमदार टीजर हुआ रिलीज, 5 अप्रैल को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

Devara Teaser: 'देवरा' का दमदार टीजर हुआ रिलीज, 5 अप्रैल को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

Devara  Teaser:  'देवरा' का दमदार टीजर हुआ रिलीज, 5 अप्रैल को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

Devara  Teaser: सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की प्रतीक्षित फिल्म 'देवरा' का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है, और दर्शकों की ओर से इसे बहुत उत्साहपूर्ण प्रतिक्रिया मिल रही है। टीजर में, जूनियर एनटीआर का एक्शन पैक्ड अवतार देखने का अवसर मिलता है। शुरुआत समुद्र के साथ होती है और जूनियर एनटीआर अपनी तलवार के साथ दरिया को लाल करते हैं।

टीजर में, जूनियर एनटीआर गैंगस्टर्स के साथ एक दृढ़ लड़ाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके फिल्म निर्माता और निर्देशक कोराताला शिवा है। यह फिल्म दो पार्ट्स में रिलीज होगी। और इस फिल्म में मुख्य भूमिका में जूनियर एनटीआर के साथ ही सैफ अली खान, जाह्नवी कपूर, और प्रकाश राज जैसे कलाकार भी शामिल हैं। 

आपको बता दें, 'देवरा' को लेकर रिपोर्ट्स सामने आई थीं, जिनमें दावा किया गया था कि अल्लू अर्जुन की बेटी अल्लू अरहा भी फिल्म का हिस्सा होने वाली हैं। हालांकि, अभी तक इसका आधिकारिक एलान नहीं हुआ है। फिल्म 5 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने का इंतजार कर रही है।