आर्यन की वेब सीरीज ‘स्टारडम’ में नजर आयेंगे शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान अपने बेटे आर्यन की पहली वेबसीरीज स्टारडम में नजर आयेंगे।
काफी लंबे समय से शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की डेब्यू की चर्चा हो रही है। वो एक्टर नहीं, बल्कि बतौर डायरेक्टर इंडस्ट्री में कदम रखने वाले हैं. वो ‘स्टारडम’ नाम की एक वेब सीरीज लेकर आ रहे हैं। जिसमे शाहरुख खान का भी अहम भूमिका देखने को मिलेगा। बताया जा रहा है कि स्टारडम की ज्यादातर शूटिंग पूरी हो चुकी है और जल्द ही इसकी एडिटिंग का काम शुरू होने वाला है।
आपको बता दे फिल्म इंडस्ट्री में जिस तरह की जिंदगी होती है, शाहरूख का किरदार स्टारडम में वैसा हीं है। कहा जा रहा है कि वेब सीरीज स्टारडम में रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, करण जौहर, बॉबी देओल जैसे सितारों के भी कैमियो रोल में नजर में आ सकते हैं। इसके साथ ही शाहरूख खान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ फिल्म किंग में भी नजर आयेंगे।
Newsdesk