India-Maldives Controversy: लक्षद्वीप को टूरिस्ट हब बनाने की तैयारी कर रही सरकार, मालदीव को देगी मात
India-Maldives Controversy: लक्षद्वीप को टूरिस्ट हब बनाने की तैयारी कर रही सरकार, मालदीव को देगी मात
India-Maldives Controversy: भारत और मालदीव के बीच बढ़ रही टेंशन के बीच, नई दिल्ली ने माले को एक और झटका देने की तैयारी की है। भारत ने लक्षद्वीप को मालदीव के रूप में एक विकल्प बनाने के लिए एक नया एयरपोर्ट तैयार करने की योजना बनाई है। इस नए एयरपोर्ट को लक्षद्वीप के मिनिकॉय द्वीप पर बनाया जाएगा और इसमें विशेषता यह है कि यहां से सिविलियन और मिलिट्री एयरक्राफ्ट दोनों को ऑपरेट किया जा सकेगा।
India-Maldives Controversy:समाचार एजेंसी एएनआई के सूत्रों के अनुसार, सरकार ने बताया कि 'इस प्लान के अनुसार, एक ज्वाइंट एयरफील्ड बनाने की तैयारी है, जो फाइटर जेट्स, मिलिट्री ट्रांसपोर्ट और कमर्शियल एयरक्राफ्ट को ऑपरेट करने के लिए काबिल होगा।' सूत्रों ने बताया कि पहले भी मिनिकॉय द्वीप पर एक नया एयरफील्ड बनाने का प्रस्ताव पेश किया गया था, मगर इस नए प्लान में पहली बार डिफेंस और सिविलियन कामों के लिए ज्वाइंट एयरफील्ड की योजना है।
Newsdesk