PM Modi In UAE: यूएई में हुई UPI RuPay कार्ड सेवा की शुरुआत
PM Modi In UAE: यूएई में हुई UPI RuPay कार्ड सेवा की शुरुआत
PM Modi In UAE: प्रधानमंत्री मोदी और यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने अबू धाबी में UPI RuPay कार्ड सेवा की शुरुआत की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने यह बताया कि आज हमने द्विपक्षीय निवेश संधि पर हस्ताक्षर किया है, जो भारत और UAE के बीच महत्वपूर्ण साझेदारी को और भी मजबूत करेगा। उन्होंने इसे G20 देशों के लिए बड़ी खबर बताया। प्रधानमंत्री ने यहां बताया कि राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के सहयोग से UAE में बोचासनवासी अक्षर पुरूषोत्तम स्वामीनारायण मंदिर का निर्माण हो रहा है। इस मंदिर का कल मेरी उपस्थिति में उद्घाटन होने वाला है। पीएम मोदी ने शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने मेरा निमंत्रण स्वीकार किया और वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन के लिए गुजरात आने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने इस आयोजन को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया और भारत की प्रतिष्ठा को बढ़ाया।
Newsdesk