Bank Holidays 2024: फरवरी में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें कब-कब रहेंगी छुट्टियां
Bank Holidays 2024: फरवरी में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें कब-कब रहेंगी छुट्टियां
नई दिल्ली। Bank Holidays 2024: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने साल 2024 के लिए बैंकों के छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। फरवरी महीने में बैंकों में कई छुट्टियां होंगी, जैसा कि इस महीने में हर साल होता है। यह लिस्ट राष्ट्रीय स्तर पर बैंक हॉलिडे की जानकारी प्रदान करती है। जो अलग-अलग राज्यों में होने वाले कई त्योहारों की छुट्टियों के साथ-साथ शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। इसलिए फरवरी महीने के दौरान देश भर में बैंक कब-कब बंद रहेंगे यह जानना आवश्यक है। अगर आपको फरवरी में बैंकिंग से जुड़ा कोई जरूरी काम है। तो आपको पहले बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट देख लेनी चाहिए। ऐसा करके आपको किसी भी परेशानी से बचाव मिल सकता है। वरना बैंक से जुड़े जरूरी काम अटक सकते हैं। आपको बता दें कि आरबीआई की ऑफिशियल बेवसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक फरवरी महीने के 29 दिनों में से 11 दिन बैंक बंद रहेंगे। बैंकों की छुट्टियों के दौरान आप सिर्फ ब्रांच जाकर बैंकिंग से जुड़े काम नहीं कर पाएंगे। हालांकि, ऑनलाइन, यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम सेवाएं बिना किसी रुकावट के चलती रहेंगी।क्योंकि इन पर बैंकों की छुट्टियों का कोई असर नहीं पड़ता।
फरवरी 2024 में बैंकों की साप्ताहिक छुट्टियां -
4 फरवरी रविवार को देशभर में बैंक बंद रहेंगे।10 फरवरी महीने के दूसरे शनिवार को देशभर में बैंक बंद रहेंगे। 11 फरवरी रविवार को देशभर में बैंक बंद रहेंगे। 18 फरवरी रविवार को देशभर में बैंक बंद रहेंगे। 24 फरवरी महीने के चौथे शनिवार को देशभर में बैंक बंद रहेंगे। 25 फरवरी रविवार को बैंक बंद रहेंगे।
विभिन्न राज्यों में अलग-अलग त्योहारों के अवसर पर भी बैंकों में छुट्टी होगी
14 फरवरी 2024: बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा के अवसर पर अगरतला, भुवनेश्वर, और कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे।
15 फरवरी 2024: लुई नगई नी के अवसर पर इंफाल में बैंक बंद रहेंगे।
19 फरवरी 2024: छत्रपति शिवाजी जयंती के अवसर पर महाराष्ट्र में बैंक बंद रहेंगे।
20 फरवरी 2024: स्टेट डे के अवसर पर आइजोल और ईटानगर में बैंक बंद रहेंगे।
26 फरवरी 2024: नयोकुम के दिन ईटानगर में बैंक बंद रहेंगे।
Newsdesk