Ayodhya Ram Temple:मप्र के पूर्व सीएम शिवराज ने दिया बयान, कहा-कांग्रेस ने भारत की पहचान तथा संस्कृति को अस्वीकार किया,
Ayodhya Ram Temple:मप्र के पूर्व सीएम शिवराज ने दिया बयान, कहा-कांग्रेस ने भारत की पहचान तथा संस्कृति को अस्वीकार किया,
भोपाल।Ayodhya Ram Temple: कांग्रेस ने अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया है। जिस पर अब मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को अस्वीकार करना भारत की पहचान तथा भारतीय संस्कृति को अस्वीकार करना है।
शिवराज ने कहा- ' भगवान राम हमारे अस्तित्व हैं, आराध्य हैं, प्राण हैं, भगवान श्रीराम ही भारत की पहचान हैं। उन्होंने कहा कि भारत की पहचान तथा संस्कृति को अस्वीकार करने वाली कांग्रेस इस कारण ही तो कहीं की नहीं रही है।' वही दूसरी ओर सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को अस्वीकार किया था।
जिस पर मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस द्वारा राम मंदिर के 'प्राण प्रतिष्ठा' निमंत्रण को अस्वीकार करने पर विरोध जताते हुए कहा है। कि कांग्रेस ने श्री राम को श्रद्धा की दृष्टि से कभी नहीं देखा है और उनके लिए राम भगवान भक्ति का केंद्र नहीं हैं। इसे उन्होंने देश की जनभावनाओं का अपमान माना है और कहा कि जनता आगामी चुनाव में इसका जवाब देगी।
Newsdesk