MORENA NEWS: जीतू पटवारी ने दिया बड़ा बयान, कहा जिस तरह मामा चले गए वैसे ही लाडली बहन योजना भी चली जाएगी
MORENA NEWS: जीतू पटवारी ने दिया बड़ा बयान, कहा जिस तरह मामा चले गए वैसे ही लाडली बहन योजना भी चली जाएगी
MORENA NEWS: मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी बुधवार को मुरैना दौरे पर थे। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए जीतू पटवारी ने कहा कि, जिस तरह मामा चले गए वैसे ही लाडली बहन योजना भी चली जाएगी। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए ज्यादा से ज्यादा दो-तीन महीने यह योजना रहेगी। फिर बंद हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि शिवराज ने हजारों करोड़ों का खर्च करके लाडली बहनों के बारे में बातें की, और वे लाडली बहनों ने उन्हें वोट भी दिए। अब महिलाओं को 3000 मिलने चाहिए थे, लेकिन आज 10 तारीख को महिलाओं के खातों में 1250 रुपए डाले गए। यह अन्याय है। बहनों के खातों में तीन-तीन हजार रुपये आने चाहिए थे।
जीतू पटवारी ने कहा है- कि कांग्रेस इसके खिलाफ आंदोलन करेगी। शिवराज भैया चले गए हैं, अब बहनों की लड़ाई को कांग्रेस के जीतू भैया लड़ेंगे। पटवारी ने कहा है कि भगवान राम कण कण में हैं, और उनमें सभी की आस्था है। जब इच्छा होगी, तब उनके दर्शन करने जाऊंगा।
Newsdesk