'अमृत हरित अभियान’ पर एक दिवसीय कार्यशाला 13 जून को
भोपाल में ‘अमृत हरित अभियान’ पर कार्यशाला 13 जून को, प्रदेशभर से जुटेंगे नगरीय निकाय प्रतिनिधि
भोपाल। नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा 13 जून, शुक्रवार को प्रातः 8:30 बजे भोपाल स्थित रवीन्द्र भवन में ‘अमृत हरित अभियान’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जा रही है। इस कार्यशाला में प्रदेश के समस्त नगरीय निकायों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।
कार्यशाला का उद्देश्य नगरीय क्षेत्रों में हरियाली और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। इस दौरान नगरीय विकास से जुड़ी योजनाओं, हरित पहल और अमृत हरित अभियान के तहत किए जा रहे नवाचारों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सभी नगरीय निकायों में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से किया जाएगा ताकि सभी अधिकारी और जनप्रतिनिधि इसे देख सकें और अभियान की भावना से जुड़ सकें।
कार्यशाला में सांसद, विधायक, महापौर, नगर निगम अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित अन्य प्रमुख जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, यह आयोजन आने वाले समय में पर्यावरणीय दृष्टिकोण से नगरीय क्षेत्रों की दिशा और दशा तय करने में अहम भूमिका निभाएगा।
news desk MPcg