मुजफ्फरनगर में ट्यूशन टीचर की शर्मनाक हरकत स्कूल में 10वीं की छात्रा से की छेड़छाड़, गिरफ्तार......

मुजफ्फरनगर में ट्यूशन टीचर की शर्मनाक हरकत स्कूल में 10वीं की छात्रा से की छेड़छाड़, गिरफ्तार......

उत्तर प्रदेश / मुजफ्फरनगर। .....

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक बड़ी खबर सामने आयी है। एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में एक ट्यूशन टीचर ने 10वीं की छात्रा के साथ स्कूल में छेड़छाड़ की।  घटना के प्रकाश में सामने आने के बाद आरोपी समीर को पुलिस ने  गिरफ्तार कर लिया। 

पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे मार्कशीट दिलाने के बहाने मुजफ्फरनगर के स्कूल में बुलाया था और एक सुनसान कमरे में ले जाकर उसके साथ छेड़छाड़ का दुष्कर्म किया। 

पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने समीर को गिरफ्तार कर लिया, जो बीएमएस डॉक्टर बताया जा रहा है। अधिकारियों ने अनियमितताओं के चलते उसके क्लीनिक को और स्कूल को भी सील कर दिया है। एसपी आदित्य बंसल ने कहा, "आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा। "

आरोपी समीर पर कड़ी कार्रवाही की जाएगी जिससे पीड़िता को न्याय मिल सके।  और आगे से कोई भी ऐसी किसी प्रकार की बारदात करने के बारे में सोचे  भी न।