CM Dr. Mohan Yadav : मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव बोले-राम मंदिर का आमंत्रण ठुकराने वाले फिर विचार करें..अभी भी समय है

CM Dr. Mohan Yadav : मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव बोले-राम मंदिर का आमंत्रण ठुकराने वाले फिर विचार करें..अभी भी समय है

CM Dr. Mohan Yadav : मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव बोले-राम मंदिर का आमंत्रण ठुकराने वाले फिर विचार करें..अभी भी समय है

CM Dr. Mohan Yadav : प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज शहडोल प्रवास पर पहुंचे हैं। जहां उन्होंने पं. एसएन शुक्ला यूनिवर्सिटी के इनडोर स्टेडियम का लोकार्पण कर रोड शो में भाग लिया है।जोकि एक करोड़ 86 लाख की लागत से बनाया गया है। इन सभी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि जो लोग राम मंदिर के आमंत्रण को ठुकरा रहे हैं। वह बहुत गलत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 22 तारीख में अभी भी समय है, एक बार फिर से विचार कर लें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में भारत खेल की जगत में अपना नाम कमा रहा है। पहले कुश्ती में ही सफलता मिलती थी। और याद धड़ाधड़ मेडल भी मिल रहे हैं। 

साथ ही उन्होंने समझाया कि राम मंदिर के निर्माण का कार्य एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण है। और इसमें सभी को सहभागी बनना चाहिए। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि वे इस अद्भुत क्षण में शामिल होकर इस ऐतिहासिक घड़ी को और भी महत्वपूर्ण बनाएं और राष्ट्र को एक साथ लाने में योगदान करें। इस अवसर पर मोहन यादव ने रोड शो के दौरान खुले वाहन में सवार होकर जनता का आभार किया। साथ ही अपने कार्यक्षेत्र में किए गए कार्यों का सफलतापूर्वक प्रचार-प्रसार किया। 

CM Dr. Mohan Yadav : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस मौके पर अपने भाषण की शुरुआत जय महाकाल से करते हुए कहा कि अब भारत तेजी से बदल रहा है और लोग अब इसे सम्मान देने लगे हैं। उन्होंने इंडोर स्टेडियम के लोकार्पण के मौके पर में बधाई देते हुए कहा कि वह यहां पर बैगा आहार अनुदान वितरण कार्यक्रम में हितग्राहियों को सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि का वितरण करेंगे। साथ ही कई नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण भी करने का एलान किया है।