Ram Mandir : प्राण प्रतिष्ठा के दिन मनायी जाएगी भव्य दिवाली, औरंगाबाद से अयोध्या भेजे गए गोबर से बने 11 हजार दीये

Ram Mandir : 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दिन भव्य दिवाली मनाई जाएगी। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी लगभग पूरी हो गई है। अयोध्या में कल यानी 15 जनवरी से अनुष्ठान शुरू होने हैं। इस बीच मंदिर के लिए हर दिन अलग-अलग शहरों से दान भी पहुंच रहा है। दूसरी तरफ सुरक्षा पर भी काफी ध्यान दिया जा रहा है।साथ ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। देशभर की सभी जगहों से अयोध्या की सजावट के लिए कई तरह का सामान भिजवाया जा रहा है।  बिहार के औरंगाबाद के पंचदेव धाम से गोबर से बने 11000 दीयों की एक खेप को आज अयोध्या के लिए रवाना किया गया। दीयों को कोई नुकसान न हो इसके लिए विशेष पैकिंग कर उन्हें कार्टन में भरकर रखा गया है। ये दीये शुद्ध देसी नस्ल की गायों के गोबर से बनाए गए हैं। यह दीयें ग्रामीण महिलाओं ने इन्हें तैयार किया है।

Icon