भोपाल में “Choupaal Bistro N Café” का भव्य उद्घाटन

भोपाल के फूड लवर्स को मिला नया तोहफ़ा, खुला ‘Choupaal Bistro N Café’
1 / 1

1. भोपाल के फूड लवर्स को मिला नया तोहफ़ा, खुला ‘Choupaal Bistro N Café’

भोपाल। राजधानी के भूरी बायपास क्षेत्र में शुक्रवार शाम को “Choupaal Bistro N Café” का भव्य उद्घाटन हुआ। आधुनिकता और परंपरा का अनोखा मेल प्रस्तुत करने वाले इस कैफ़े ने अपने पहले ही दिन लोगों का दिल जीत लिया।

उद्घाटन समारोह में शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, व्यवसायी वर्ग और युवा बड़ी संख्या में मौजूद रहे। रोशनी और सजावट से सजे इस कैफ़े ने भव्य वातावरण में आगंतुकों का स्वागत किया। आयोजक पंकज कुमार और सीमा रानी ने सभी मेहमानों का हार्दिक आभार जताते हुए कहा कि “हमारा उद्देश्य भोपालवासियों को एक ऐसा स्थान उपलब्ध कराना है, जहाँ स्वाद, सुकून और अपनापन एक साथ महसूस हो।”

“Choupaal Bistro N Café” का मेन्यू भारतीय और अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों से सजा है। यहाँ परोसे जाने वाले पकवान न सिर्फ़ स्वाद में लाजवाब हैं, बल्कि प्रस्तुतिकरण भी विशेष है। इसके अलावा, कैफ़े का हरियाली से घिरा वातावरण और आकर्षक इंटीरियर आगंतुकों को शांति और आराम का अनुभव कराता है।

ग्रैंड ओपनिंग के अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने भी कैफ़े की सराहना की और इसे भोपाल का नया हैंगआउट स्पॉट बताया। देर रात तक लोग स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेते रहे और संगीत की धुनों में डूबे नज़र आए।

उम्मीद है कि “Choupaal Bistro N Café” आने वाले दिनों में राजधानी के फूड लवर्स का पसंदीदा ठिकाना बन जाएगा और भोपाल की जीवनशैली में एक नई पहचान जोड़ेगा।