अफगानिस्तान के तखर प्रांत में 78 किग्रा अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

अफगानिस्तान के तखर प्रांत में 78 किग्रा अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

काबुल 04 सितंबर (वार्ता)

उत्तरी अफगानिस्तान के तखर प्रांत में पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 78 किलोग्राम अफीम बरामद किया है।
प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता निज़ामुद्दीन ओमीर ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कथित नशीले पदार्थों के तस्कर की कार की डिक्की से 78 किलोग्राम अफीम बरामद किया और वह मादक पदार्थ को तखर से किसी अज्ञात स्थान पर ले जा रहा था लेकिन पुलिस ने नियमित तलाशी के दौरान मादक पदार्थ बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
गौरतलब है कि पिछले तीन दिनों में अफ़ग़ानिस्तान के उत्तरी क्षेत्र में प्रतिबंधित मादक पदार्थों की यह दूसरी बरामदगी है। इससे पहले पुलिस ने मंगलवार को उत्तरी बगलान प्रांत में 18 किलोग्राम अफीम बरामद कर पुलिस ने दो तस्करों को हिरासत में लिया था।