Rajasthan CM Oath Taking:जन्मदिन के मौके पर भजनलाल शर्मा ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा बने डिप्टी सीएम

Rajasthan CM Oath Taking: आज भजनलाल शर्मा ने राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, और वो भी उनके जन्मदिन के मौके पर।भजनलाल अब राजस्थान के 14वें मुख्यमंत्री बने हैं। जयपुर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उप-मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ हेतु दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा भी शामिल थे। राज्यपाल कलराज मिश्र ने तीनों नेताओं को शपथ दिलाई। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, और बीजेपी अध्यक्ष जे.पी.नड्डा सहित डॉ. मोहन यादव, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सहित भाजपा के कई नेता भी शामिल हुए।

3 दिसंबर को आए राजस्थान विधानसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा ने कांग्रेस को कई वोटों से हराकर जीत हासिल की थी। पार्टी ने राज्य की 199 विधानसभा सीटों में से 115 सीटों पर जीत दर्ज की, वहीं कांग्रेस ने मात्र 69 सीटें ही अपने नाम की। जिसके बाद भाजपा ने मुख्यमंत्री चुनने में एक हफ्ते का समय लगाया।