शिवराज की संवेदनशील पहल: दिव्यांग पन्नालाल को भेंट की मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल
1.
विदिशा।
केन्द्रीय कृषि मंत्री और विदिशा सांसद शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और जनसेवा को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने दिव्यांग पन्नालाल को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल भेंट कर न सिर्फ अपना वादा निभाया, बल्कि उनके आत्मनिर्भर जीवन की दिशा में एक मजबूत कदम भी बढ़ाया। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि समाज के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि जो भाई-बहन किसी कारणवश पीछे रह गए हैं, उनकी मदद की जाए। उन्होंने कहा, “हम सब एक परिवार हैं। परिवार में अगर कोई कष्ट में है तो उसकी सहायता करना हमारा दायित्व है।”
दरअसल, कुछ दिन पहले विदिशा प्रवास के दौरान शिवराज सिंह चौहान की मुलाकात पन्नालाल से हुई थी। पन्नालाल ने चलने-फिरने और रोजमर्रा के कामों में आने वाली कठिनाइयों के बारे में बताया था। उसी दौरान शिवराज ने उन्हें मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल देने का आश्वासन दिया था, जिसे उन्होंने अपने निवास पर बुलाकर पूरा किया। शिवराज ने कहा कि उनकी कामना है कि पन्नालाल बेहतर जीवन जिएं और किसी प्रकार का कष्ट न झेलें।
इसी दौरान शिवराज सिंह चौहान ट्रेन से गंजबासौदा पहुंचे, जहां उन्होंने यात्रियों से संवाद किया और बच्चों व युवाओं के साथ सेल्फी भी ली। वहीं, राजनीतिक मोर्चे पर उन्होंने वीबी–जी राम मुद्दे को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भी तीखा हमला बोला और संसदीय बहस से उनकी अनुपस्थिति पर सवाल खड़े किए।
news desk MPcg