दिल्ली विधानसभा को फिर बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
नई दिल्ली: नई दिल्ली में एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर ला देने वाली घटना सामने आई है। दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला है, जिसके बाद दिल्ली पुलिस तुरंत हरकत में आ गई और जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, ईमेल में दावा किया गया है कि विधानसभा परिसर में 16 आरडीएक्स आधारित आईईडी लगाए गए हैं और दोपहर 1:40 बजे विस्फोट की योजना बनाई गई है। मेल भेजने वाले ने खुद को कोयंबटूर का निवासी बताया है और कहा है कि वह पहले एक राजनीतिक दल DMK का समर्थक था, लेकिन अब खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है।
ईमेल में आरोप लगाया गया है कि जिन नेताओं का उन्होंने समर्थन किया, उन्हीं के खिलाफ बाद में कार्रवाई की गई। जब उन्होंने इस मुद्दे को उठाने की कोशिश की तो उन्हें मीडिया और अदालतों से कोई सहायता नहीं मिली। इसके चलते निराश होकर उन्होंने इस तरह का कदम उठाने की बात कही है।
धमकी भरे संदेश में यह भी चेतावनी दी गई है कि लोगों को विधानसभा परिसर से हटा लिया जाए, क्योंकि उनका उद्देश्य संपत्ति को नुकसान पहुंचाना है। साथ ही, ईमेल के अंत में कुछ भड़काऊ और विवादित नारे भी लिखे गए हैं।
गौरतलब है कि पिछले दो दिनों में यह दूसरी बार है जब इस तरह की धमकी मिली है। इससे पहले भी दिल्ली विधानसभा और उसके स्पीकर को ईमेल के जरिए बम धमाके की चेतावनी दी गई थी। इसके अलावा, पास स्थित विधानसभा मेट्रो स्टेशन को भी निशाना बनाए जाने की धमकी दी गई थी।
फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले
news desk MPcg