Rahul Gandhi का बड़ा हमला: “विकास नहीं, विनाश है Great Nicobar island Project .

Rahul Gandhi का बड़ा हमला: “विकास नहीं, विनाश है Great Nicobar island Project .

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi ने बुधवार को Great Nicobar Island दौरे का एक वीडियो साझा कर केंद्र सरकार की विकास परियोजना पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यहां जो हो रहा है, वह विकास नहीं बल्कि “विकास की भाषा में छिपा विनाश” है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए राहुल गांधी ने लिखा कि ग्रेट निकोबार के जंगल उनकी जिंदगी के सबसे अनोखे अनुभवों में से एक हैं। उन्होंने कहा कि यहां के पेड़ बेहद प्राचीन हैं और इन जंगलों को विकसित होने में कई पीढ़ियां लगी हैं। उन्होंने द्वीप के निवासियों, विशेषकर आदिवासी समुदायों की सराहना करते हुए आरोप लगाया कि उनसे उनका हक छीना जा रहा है।

राहुल गांधी ने केंद्र की ग्रेट निकोबार विकास परियोजना को लेकर चिंता जताई और दावा किया कि इसके तहत लाखों पेड़ों की कटाई की तैयारी है। उन्होंने कहा कि लगभग 160 वर्ग किलोमीटर के वर्षावन को नष्ट किया जा सकता है, जिससे पर्यावरण और स्थानीय समुदायों पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा। उनके अनुसार, यह परियोजना देश की प्राकृतिक और आदिवासी विरासत के खिलाफ एक बड़ा खतरा है।

अपने दौरे के दौरान राहुल गांधी ने Shri Singh Sabha Gurudwara Campbell Bay में भी मत्था टेका और लोगों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को रोका जा सकता है, यदि देश के लोग वास्तविक स्थिति को समझें और इसके खिलाफ आवाज उठाएं।