FIFA World Cup 2026 पर बड़ा खतरा 104 में से 97 मैचों पर गर्मी का असर, टूर्नामेंट रद्द होने की आशंका बढ़ी

FIFA World Cup 2026 पर बड़ा खतरा 104 में से 97 मैचों पर गर्मी का असर, टूर्नामेंट रद्द होने की आशंका बढ़ी

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट FIFA World Cup 2026 को लेकर एक गंभीर चेतावनी सामने आई है। ताज़ा रिपोर्टों के अनुसार, इस टूर्नामेंट के लगभग 104 में से 97 मैच भीषण गर्मी की चपेट में आ सकते हैं, जिससे खेल की गुणवत्ता और खिलाड़ियों की सुरक्षा दोनों पर बड़ा संकट खड़ा हो गया है।

‘क्लाइमेट सेंट्रल’ की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बढ़ते तापमान और ग्लोबल वार्मिंग के कारण 2026 वर्ल्ड कप के दौरान परिस्थितियाँ बेहद चुनौतीपूर्ण हो सकती हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, 28 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान खिलाड़ियों के प्रदर्शन, स्टैमिना और रिकवरी पर सीधा असर डाल सकता है।

गर्मी बन रही सबसे बड़ा विरोधी

फुटबॉल जैसे हाई-इंटेंसिटी खेल में खिलाड़ी लगातार 90 मिनट तक मैदान पर दौड़ते हैं। ऐसे में अत्यधिक गर्मी शरीर पर अतिरिक्त दबाव डालती है, जिससे हीट स्ट्रेस, डिहाइड्रेशन और थकान का खतरा बढ़ जाता है। रिपोर्ट के अनुसार, कई मैच ऐसे समय पर खेले जा सकते हैं जब तापमान खतरनाक स्तर तक पहुंच सकता है।

आयोजकों के सामने चुनौती

2026 वर्ल्ड कप का आयोजन संयुक्त रूप से अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में किया जाना है। तीन देशों में अलग-अलग मौसम परिस्थितियां होने के बावजूद, कई शहरों में गर्मी एक बड़ी चुनौती बन सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर हालात नहीं बदले तो मैच शेड्यूलिंग में बड़े बदलाव करने पड़ सकते हैं।

क्या रद्द हो सकता है वर्ल्ड कप

हालांकि फिलहाल टूर्नामेंट रद्द होने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है, लेकिन रिपोर्ट में जताई गई चिंताओं ने खेल जगत में बहस जरूर छेड़ दी है। फीफा और आयोजक संस्थाओं के लिए यह स्थिति एक बड़ी चेतावनी के रूप में देखी जा रही है।