Lalu Yadav on PM Modi: लालू प्रसाद यादव ने लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी को दी चुनौती, कहा- 2024 में पीएम मोदी को दोबारा सरकार नहीं बनाने देंगे
Lalu Yadav on PM Modi: लालू प्रसाद यादव ने लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी को दी चुनौती, कहा- 2024 में पीएम मोदी को दोबारा सरकार नहीं बनाने देंगे
Lalu Yadav on PM Modi:हाल ही में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने इंडिया गठबंधन की मंगलवार को नई दिल्ली में होने वाली चौथी बैठक से पहले टिप्पणी की।
लालू प्रसाद ने सोमवार को कहा कि वह 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोबारा केंद्र में सरकार नहीं बनाने देंगे। इसका ऐलान किया। इसकी घोषणा इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले की गई। राजद प्रमुख ने अपने बेटे तेजस्वी यादव के साथ इस बयान को किया, कहते हैं कि वे किसी भी कीमत पर मोदी को सरकार बनाने की अनुमति नहीं देंगे।
राजद प्रमुख ने अपने बेटे तेजस्वी यादव के साथ रवाना होने से पहले पटना हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा कि वे इंडिया ब्लॉक की बैठक के लिए जा रहे हैं,और नरेंद्र मोदी को केंद्र में सरकार नहीं बनाने देंगे चाहे कुछ भी हो।
यह बयान लालू प्रसाद यादव ने अपने बेटे और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ मिलकर पटना हवाई अड्डे पर दिया है। उन्होनें कहा कि हम इंडिया ब्लॉक की बैठक के लिए जा रहे हैं, और हम किसी भी कीमत पर नरेंद्र मोदी को केंद्र में सरकार बनाने की अनुमति नहीं देंगे। साथ ही जब मीडिया द्वारा लालू से यह सवाल किया गया कि प्रधानमंत्री मोदी 2024 में फिर से सत्ता में आने की गारंटी दे रहे हैं,
तब लालू प्रसाद ने पूछा, "नरेंद्र मोदी कौन हैं?" “हम दिल्ली में बैठक के लिए जा रहे हैं, और वोटों के बटवारे को रोकने के लिए हम एक सीट, एक उम्मीदवार के फॉर्मूले पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने दावा किया, ''इस बार हम केंद्र में सरकार बनाएंगे। इस बार किसी भी हालत में मोदी की सरकार नहीं बनने देंगे।
आपको बता दें कि ये इंडिया की चौथी बैठक होगी। इसकी पहली बैठक 23 जून को पटना में हुई थी। दूसरी बैठक 17-18 जुलाई को बेंगलुरु में और तीसरी बैठक 31 अगस्त से 1 सितंबर के बीच मुंबई में हुई थी, जहां 27 दलों ने एकजुट होकर आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने का संकल्प लिया था। ऐसा माना जा रहा है, कि विधानसभा चुनाव की हार के बाद लोकसभा की तैयारियां में जुट गई है।
Newsdesk