Giriraj Singh on Nitish Kumar: नितीश कुमार के बयान पर गिरिराज सिंह ने किया पलटवार, कहा किसी में हिम्मत है तो वाराणसी से मोदी के खिलाफ लड़कर दिखाए

Giriraj Singh on Nitish Kumar: इंडिया गठबंधन में शामिल नितीश कुमार ने हाल ही में अपने एक बयान में कहा, कि आगामी लोकसभा चुनाव में मोदी को उखाड़ फेंकेंगे। उन्होने कहा कि इस बार लोकसभा मे मोदी की सरकार किसी भी हालत में नहीं बनने देंगे।

जिसके जवाब में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार करते हुए नितीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा है कि अगर किसी में हिम्मत है तो वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ लड़कर दिखाए। 

नीतीश कुमार को जहां से मर्जी हो चुनाव लड़कर दिखा दें,बात रही वाराणसी से चुनाव लड़ने की तो नीतीश कुमार मुंगेरीलाल के जैसे सपने ना देखें। वाराणसी की जनता अपना फैसला ले चुकी है।

गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार कहीं से चुनाव लड़ जाएं, कोई फर्क नहीं पड़ता है, क्योंकि यह जनता उन्हें जान चुकी है। पत्रकारों ने जब बीजेपी फायर ब्रांड नेता से पूछा कि नीतीश कुमार तो नालंदा से भी चुनाव लड़ने को तैयार हैं, तो केंद्रीय मंत्री ने इस पर पलटवार करते हुए कहा कि नीतीश कुमार एक-दो जगह से क्या पूरे देश में 20 जगह से चुनाव लड़ लें, कोई फर्क नहीं पड़ता है। 

नीतीश कुमार को जहां से भी मर्जी हो, चुनाव लड़कर दिखा दें। गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार की कोई उम्मीद नहीं है। वाराणसी की जनता ने पहले ही अपना फैसला कर लिया है। इस बार भी वाराणस की जनता के मन में मोदी ही है। 

इसलिए सपने नहीं देखें। वाराणसी की जनता अपना फैसला ले चुकी है। वाराणसी की जनता दोबारा नरेंद्र मोदी को ही जिताएगी।