MP CM Decision: विधायक दल की बैठक से पहले विधायकों को सामने मीडिया में अपनी प्रतिक्रिया की अनुमति नहीं,भाजपा के नेतृत्व का फैसला कुछ ही घंटों में"
MP CM Decision: विधायक दल की बैठक से पहले विधायकों को सामने मीडिया में अपनी प्रतिक्रिया की अनुमति नहीं,भाजपा के नेतृत्व का फैसला कुछ ही घंटों में"
MP CM Decision:मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इसका फैसला कुछ ही घंटों बाद हो जाएगा। भाजपा ने विधानसभा चुनावों के नतीजों के आठ दिन बाद सोमवार को विधायक दल की बैठक बुलाई है। इसमें हंगामा होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। इस वजह से विधायकों को भेजे गए पत्र में साफ तौर पर लिखा है कि बैठक से पहले तक कोई भी विधायक मीडिया के सामने प्रतिक्रिया नहीं देगा। बैठक में भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेताओं को भी बुलाया गया है, जो विधायक नहीं है।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने विधायक दल की बैठक की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि शाम पांच बजे तक सब साफ हो जाएगा कि कौन मुख्यमंत्री बनेगा। चार बजे की बैठक की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, पार्टी जिसे जो जिम्मेदारी देगी वह वो करेगा।
हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्टर, OBC मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लक्ष्मण, राष्ट्रीय सचिव आशा लाकड़ा बीजेपी विधायक दल की बैठक में शामिल होने भोपाल पहुंचे । साथ ही नरेंद्र सिंह तोमर ने भी भाजपा मुख्यालय पहुंच अपनी उपस्थिती दर्ज कराई।
साथ ही पर्यवेक्षक भी सीएम हाउस पहुंचे, वहां शिवराज सिंह चौहान ने उनका स्वागत किया। इससे पहले पर्यवेक्षकों का भोपाल एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया। सूत्रों का कहना है कि पर्यवेक्षक पहले विधायकों से वन-टू-वन चर्चा करेंगे। फिर चार बजे बैठक शुरू होगी। के लक्ष्मण ने भोपाल के लिए रवाना होने से पहले कहा कि हम विधायकों से चर्चा कर रिपोर्ट तैयार करेंगे। उसे केंद्रीय नेतृत्व को सौंपा जाएगा। फैसला आलाकमान लेगा।
बता दें कि अब तक भाजपा के प्रदेश कार्यालय में नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल समेत करीब 40 विधायक पहुंच चुके हैं, रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। भोजन के बाद सभी विधायकों का समूह फोटो होगा, जिसके लिए सभी 163 विधायकों को मौजूद रहने के निर्देश हैं।
सूत्रों का दावा है,कि विधायक दल की बैठक से पहले कोर ग्रुप की बैठक होगी। इसमें संगठन के बड़े नेता, केंद्रीय पर्यवेक्षक और वरिष्ठ विधायक मौजूद रहेंगे। इस दौरान केंद्रीय नेतृत्व का संदेश उन्हें दे दिया जाएगा। बताया जाता है कि इस बैठक में पार्टी की रणनीति का खुलासा हो जाएगा। इसके बाद विधायकों को सूचित किया जाएगा
Newsdesk