ऑपरेशन मुस्कान: MP पुलिस ने देशभर में तलाश कर 12 नाबालिग बालिकाओं को परिजनों से मिलाया
1.
भोपाल, 26 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश पुलिस का ‘ऑपरेशन मुस्कान’ गुम और अपहृत नाबालिगों को सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए लगातार असरदार साबित हो रहा है। अगस्त माह में पुलिस टीमों ने प्रदेश से बाहर तक पहुंचकर 12 नाबालिग बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया।
उज्जैन की नागदा पुलिस ने करीब 2 हजार किलोमीटर दूर तमिलनाडु के कोयंबटूर से तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बालिका को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया। धार पुलिस ने अमरेली, गुजरात से नाबालिग को दस्तयाब कर आरोपी को पकड़ा। वहीं राजगढ़ पुलिस ने अपहृत बालिका को महज 72 घंटे में अहमदाबाद से बरामद किया।
छतरपुर पुलिस ने जोधपुर और जयपुर से दो बालिकाओं को खोज निकाला। कटनी पुलिस ने मोरवी और मुंबई से दो नाबालिगों को सकुशल वापस लाया। सिंगरौली और सीधी पुलिस ने उत्तर प्रदेश के अनपरा और प्रतापगढ़ से बालिकाओं को दस्तयाब किया।
अनूपपुर, इंदौर और दतिया पुलिस ने भी गुजरात और दिल्ली तक पहुंचकर लापता बालिकाओं को बरामद किया। इन अभियानों में तकनीकी साक्ष्यों, स्थानीय पुलिस के समन्वय और लगातार फील्ड प्रयासों की अहम भूमिका रही।
news desk MPcg