Morena News: आज मुरैना में भजनलाल शर्मा कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

Morena News: आज मुरैना में भजनलाल शर्मा कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

Morena News: आज मुरैना में भजनलाल शर्मा कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

भोपाल। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने मुख्यमंत्रियों को मैदान में उतार दिया है। इसी क्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज मुरैना दौरे पर है। भजनलाल शर्मा आज क्लस्टर प्रवास के तहत मध्यप्रदेश के मुरैना में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। आपको बता दें कि शर्मा सुबह 11 बजे मुरैना जिले के धनेला के पास करह आश्रम परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने करहधाम परिसर स्थित मंदिर में दर्शन कर स्थानीय कार्यक्रमों का हिस्सा बनें। जिसके बाद दोपहर भजनलाल ने मुरैना टाउन हाल में आयोजित सामाजिक सम्मेलन में भाग लिया। अब भजनलाल मुरैना जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। जिसके बाद शर्मा  शाम पांच बजे हेलीकॉप्टर से जयपुर के लिए रवाना होंगे।