सीहोर में बाइक सवार युवक पर जानलेवा हमला:राहगीरों के सामने बाइक पर ताबड़तोड़ लट्ठ बरसाए, जांच में जुटी पुलिस
सीहोर में बाइक सवार युवक पर जानलेवा हमला: राहगीरों के सामने ताबड़तोड़ लाठियां बरसाईं, बाइक छोड़कर भागा युवक
सीहोर जिले के ग्राम मुगीसपुर में दिनदहाड़े बाइक सवार युवक पर हमला करने का मामला सामने आया है। हमलावरों ने युवक को रास्ते में रोककर लाठियों से मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुए हमले से घबराया युवक अपनी बाइक मौके पर छोड़कर जान बचाने के लिए भाग गया।
रास्ते में रोककर किया हमला
बताया जा रहा है कि युवक बाइक से जा रहा था, तभी कुछ लोगों ने उसे रोक लिया। इसके बाद उसके साथ मारपीट शुरू कर दी गई। मौके पर मौजूद राहगीरों के सामने ही युवक पर लाठियां बरसाई गईं।
बाइक पर भी बरसाईं लाठियां
युवक के भागने के बाद हमलावरों ने सड़क पर खड़ी उसकी बाइक को भी निशाना बनाया। आरोपियों ने बाइक पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसाईं, जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।
घटना का वीडियो सामने आया
घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग सड़क पर खड़ी बाइक पर लाठियों से हमला करते नजर आ रहे हैं। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में चर्चा का माहौल है।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस हमले के कारण और इसमें शामिल लोगों की पहचान सहित पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।
news desk MPcg