Ambani family:अंबानी परिवार ने नई बहू का भव्य स्वागत किया

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी हो चुकी है। शादी के बाद अंबानी परिवार ने नई बहू का भव्य स्वागत किया। आकाश अंबानी-श्लोका मेहता ने नए जोड़े को तिलक लगा परिवार में उनका स्वागत किय|

Ambani family:अंबानी परिवार ने नई बहू का भव्य स्वागत किया

सीटीटुडे :12 जुलाई को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी हो चुकी है। शादी के बाद अंबानी परिवार ने नई बहू का भव्य स्वागत किया। आकाश अंबानी-श्लोका मेहता ने नए जोड़े को तिलक लगा परिवार में उनका स्वागत किया। 

 अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट  12 जुलाई को शादी के बंधन में बंध गए। इस शादी में बॉलीवुड,हॉलीवुड, साउथ और खेल जगत के सितारों  का तांता लगा हुआ था।  जिसके वेडिओस सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे है। एक वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका मेहता नवविवाहित जोड़े का घर में स्वागत कर रहे हैं। आकाश और श्लोका ने अनंत और राधिका के माथे पर तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। इसके साथ ही श्लोका मेहता ने राधिका को गले लगाकर उन पर प्यार लुटाया।

शादी के बाद अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने मीडिया के सामने हाथ जोड़कर सबका आभार व्यक्त किया और पूरे परिवार के साथ पैपराजी के लिए पोज भी दिया। आज कपल की आशीर्वाद सेरेमनी है और कल अंबानी परिवार भव्य रिसेप्शन होस्ट करेगा।

अनंत और राधिका की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। एक वीडियो में कपल वरमाला के समय एक-दूसरे का हाथ थामे और आंखों में देखते हुए दिखाई दे रहे हैं। अनंत ने राधिका के माथे पर किस कर अपना प्यार जताया।

इस भव्य शादी और स्वागत समारोह ने सभी का ध्यान खींचा है और लोग सोशल मीडिया पर इस जोड़े को बधाई दे रहे हैं।