‘Dunki’ First Day Collection : शाहरुख़ खान की ‘डंकी’ की दमदार रही ओपनिंग, पहले दिन की इतने करोड़ की कमाई
‘Dunki’ First Day Collection : शाहरुख़ खान की ‘डंकी’ की दमदार रही ओपनिंग, पहले दिन की इतने करोड़ की कमाई
'Dunki' First Day Collection: अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ रुपए की कमाई की। फिल्मों की कमाई के आंकड़ों पर निगरानी रखने वाली एक वेबसाइट ने यह जानकारी दी। कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'डंकी' दुनियाभर में गुरुवार को रिलीज हुई थी। फिल्म में शाहरुख के अलावा तापसी पन्नू, विक्की कौशल, बोमन ईरानी, विक्रम कोचर, और अनिल ग्रोवर मुख्य भूमिका में हैं।
‘डंकी’ ने भारत में अपने पहले दिन सभी भाषाओं में 30 करोड़ रुपए की कमाई की। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘डंकी’ शाहरुख खान की इस साल प्रदर्शित हुई तीसरी फिल्म है। इससे पहले शाहरुख की ‘पठान’ और ‘जवान’ ब्लॉकबस्टर फिल्में साबित हो चुकी हैं। हालांकि ‘डंकी’ की पहले दिन की कमाई ‘पठान’ और ‘जवान’ की तुलना में काफी कम रही। हालांकि फिल्म के रिलीज से पहले ही दर्शकों में काफी क्रेज था, और जैसे ही ये फिल्म थिएटर्स में पहुंचीं वैसे ही इसे देखने के लिए पहले दिन खूब दर्शक भी पहुंचे। हालांकि वीकडेज होने की वजह से फिल्म को सिनेमाघरों में बहुत ज्यादा फुटफॉल नहीं मिला।
शाहरुख खान की पिछली फिल्मों ने अपने पहले दिन 55 और 65.5 करोड़ रुपए की कमाई की थी। दोनों फिल्मों ने दुनियाभर के सिनेमा घरों में एक हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। लेकिन ‘डंकी’ का डंका फिलहाल नही बज सका।
Newsdesk