सूर्य घर मुफ्त बिजली कृषि योजना से लेकर सेमीकंडक्टर तक, कैबिनेट की बैठक में हुए कई अहम फैसले
सूर्य घर मुफ्त बिजली कृषि योजना से लेकर सेमीकंडक्टर तक, कैबिनेट की बैठक में हूए हुए कई अहम फैसले
Modi Cabinet Meeting: नेशनल पोर्टल लॉन्च किया गया है। जिसके माध्यम से घरों के मालिक वेंडर को चुन सकेंगे। इसके लिए बैंक से आसान किस्तों में लोन भी मिलेगा। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत हर गांव में मॉडल सोलर विलेज बनाया जाएगा। केंद्र सरकार ने 75,021 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय के साथ एक करोड़ घरों में छत पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने के लिए पीएम-सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना को मंजूरी दी है। योजना के तहत वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। 30,000 रुपये की सब्सिडी 1 किलोवाट सिस्टम, 60,000 रुपये की सब्सिडी 2 किलोवाट सिस्टम और 78,000 रुपये की सब्सिडी 3 किलोवाट या उससे अधिक क्षमता वाले सिस्टम के लिए।
मॉडल सोलर विलेज
मोडल सोलर विलेज ग्रामीण क्षेत्रों में रोफटॉप सोलर प्रोजेक्ट्स के लिए एक नेतृत्वीय मॉडल होगा। यह योजना गाँवों में सौर ऊर्जा के उपयोग से अतिरिक्त आय उपलब्ध कराएगी। आवासीय क्षेत्रों में रोफटॉप सोलर प्रोजेक्ट्स के माध्यम से सौर क्षमता में वृद्धि होगी, जिससे कर्बन उत्सर्जन में कमी आएगी। इस योजना से लगभग 17 लाख प्रत्यक्ष नौकरियां पैदा होंगी।
कृषि से जुड़े कई फैसले
कृषि से जुड़े कई फैसले कैबिनेट द्वारा लिए गए हैं। यूरिया खाद के दाम बढ़ गए हैं, लेकिन सरकार ने इसका किसानों पर असर नहीं होने देने का ऐलान किया है। खरीफ सीजन-2024 के लिए फॉस्फेटिक और पोटाश उर्वरकों पर सब्सिडी दरों में बदलाव किया गया है और 3 नए उर्वरक ग्रेड शामिल किए गए हैं।
सेमीकंडक्टर फ़ैब की मंजूरी
कैबिनेट ने कमर्शियल सेमीकंडक्टर फैब की मंजूरी दी है। इसके तहत 3 प्लांटों को स्थापित करने की मंजूरी मिली है, जिसमें कुल 1 लाख 26 हजार करोड़ रुपये का निवेश होगा। पहला फैब टाटा और पावर चिप के साथ मिलकर बनाया जाएगा। इस प्लांट से 300 करोड़ चिप बनेंगी, जो 8 सेक्टरों में उपयोग के लिए होंगे। इसका काम बहुत जल्द शुरू होगा। जिसमें पुरानी सरकारों के प्रयासों का भी ख्याल रखा गया है।
Newsdesk