PM Modi in Varanasi: विपक्ष पर पीएम मोदी का बड़ा हमला, कहा जात-पात के नाम पर बांट रहे समाज

PM Modi in Varanasi: परिवारवादी दल दलित,पिछड़ों को आगे नहीं बढ़ना देना चाहते : मोदी

PM Modi in Varanasi: विपक्ष पर पीएम मोदी का बड़ा हमला, कहा जात-पात के नाम पर बांट रहे समाज

वाराणसी।PM Modi in Varanasi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार सीर गोवर्धनपुर स्थित गुरु रविदास जन्मस्थली मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद गुरु के 647वें प्रकाशपर्व समारोह में शामिल हुए । इस खास अवसर पर मोदी संत रविदास की नई प्रतिमा का लोकार्पण किया और म्यूजिम की आधारशिला रखकर इस श्रद्धा सुमन अर्पित कर संबोधित करते हुए कहा “संत रविदास कहते है। 'जात पात के फेर मंहि, उरझि रहइ सब लोग। मानुषता कूं खात हइ, रैदास जात कर रोग।' यानी ज्यादातर लोग जातपात के फेर में उलझे और उलझाते रहते हैं। यह रोग मानवता का नुकसान करता है। संतों की वाणी हमें रास्ता भी दिखाती है,और सावधान भी करती है।” इस पावन अवसर पर पीएम ने  देशभर से आए रैदासियों का काशी में स्वागत किया। उन्होंने कहा “ बनारस आज मिनी पंजाब जैसा लग रहा है। यहां आकर उनके संकल्पों को आगे बढ़ाने का और उनके लाखों अनुयायियों की सेवा का अवसर मिलता है। ये मेरे लिए सौभाग्य की बात है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य भूपेंद्र सिंह चौधरी, अखिल भारतीय रविदास धर्म संगठन के उपाध्यक्ष नवदीप दास, पूर्व सांसद विजय सांपला, एसएस ढिल्लो, सतपाल, प्रदीप दास आदि उपस्थित रहे।

दलितों वंचितों की योजना का विरोध करता है इंडी गठबंधन: मोदी 

मोदी ने कहा कि देश को जाति के नाम पर उकसाने और लड़ाने में भरोसा रखने वाले इंडी गठबंधन के लोग दलितों वंचितों के लिए हर योजना का विरोध करते हैं। और जाति के नाम पर अपने परिवार के स्वार्थ के लिए राजनीति करते हैं उन्होंने कहा कि परिवारवादी पार्टी अपने परिवार के बाहर किसी दलित और आदिवासी को आगे नहीं बढ़ने देना चाहते। देश में पहली आदीवासी महिला को राष्ट्रपति बनने का किन किन लोगों ने विरोध किया था। ये हर कोई जानता है। ये सब वही परिवारवादी पार्टियां हैं। जिन्हें चुनाव के वक्त दलित की याद आने लगती है। हमें इनसे सावधान रहना होगा। हमारी सरकार की नीयत गरीबों, वंचितों, पिछड़ा और दलितों के लिए साफ है।

कई करोड़ की योजनाओं का आज शुभारंभ 

मोदी ने कहा कि संत रविदास जी की जन्मस्थली के विकास के लिए कई करोड़ की योजनाओं का आज शुभारंभ हो रहा है। मंदिर तक आने-जाने वाली सड़कों, इंटरलॉकिंग ड्रेनेज सिस्टम, संत्संग भवन और प्रसाद ग्रहण करने के लिए अलग अलग सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इससे श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक सुख तो मिलेगा ही कई अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।

सबका साथ सबका विकास देश के 140 करोड़ लोगों से जुड़ने का मंत्र 

मोदी ने कहा कि भारत का इतिहास रहा है जब भी देश को जरूरत रही है कोई ना कोई संत जन्म लेते हैं। रविदास जी उस भक्ति आंदोलन के महान संत थे जिसने कमजोर और विभाजित हो चुके भारत को नई ऊर्जा दी थी। हमारी सरकार रविवाद जी के आदर्शों को आगे बढ़ा रही है। हमारी योजनाएं सबकी हैं। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास का हमारा मंत्र आज देश के 140 करोड़ लोगों से जुड़ने का मंत्र बन गया हे।

गरीबों के लिए सारी योजनाएं बनी

पहले जिस गरीब को सबसे आखिरी और सबसे छोटा कहा जाता आज सारी योजनाएं उन्हीं के लिए बनाई जा रही हैं। कोरोना की इतनी बड़ी मुश्किल में हमने 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन की व्यवस्था की। हमने स्वच्छ भारत योजना अभियान चलाया, हर परिवार को शौचालय का लाभ दिया। खासकर दलित माताओं और बहनों को इसका लाभ हुआ है। क्योंकि इन्हें ही खुले में शौच के लिए जाना होता था। साफ पानी के लिए जल जीवन मिशन चल रहा है। 11 करोड़ से ज्यादा घरों तक पाइप से पानी पहुंचाया गया। आयुष्मान कार्ड बनाए गये हैं। जनधन खाते खुलवाए गये हैं।