Baby John Poster: बेबी जॉन का पहला लुक जारी
Baby John Poster: बेबी जॉन का पहला लुक जारी
मुंबई।Baby John Poster: निर्माताओं ने एक्शन एंटरटेनर फिल्म बेबी जॉन का पहला लुक जारी कर दिया गया है। अभिनेता वरुण धवन की यह फिल्म 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के फर्स्ट लुक के साथ उसका शीर्षक और रिलीज डेट की घोषणा की। इस शीर्षक से फिल्म की एक दिलचस्प झलक सामने आती है। ए. कालीस्वरन द्वारा निर्देशित फिल्म का शीर्षक बेबी जॉन है। यह एक्शन फिल्म अपनी मनोरंजक कहानी शक्तिशाली प्रदर्शन और हाई-ऑक्टेन स्टंट दृश्यों के साथ सिनेमा के लिए तैयार है। बेबी जॉन में एस थमन ने संगीत दिया है। बेबी जॉन जियो स्टूडियोज एटली और सिने1 स्टूडियोज का सहयोग है। एप्पल स्टूडियोज और सिने1 स्टूडियोज प्रोडक्शन के लिए इस फिल्म का निर्माण मुराद खेतानी प्रिया एटली और ज्योति देशपांडे ने किया है। यह फिल्म कीर्ति सुरेश की हिंदी फिल्म की शुरुआत है इसमें वामिका गब्बी भी हैं, जो सिल्वर स्क्रीन पर अपनी शुरुआत कर रही हैं। इस एक्शन एंटरटेनर में जैकी श्रॉफ और राजपाल यादव भी शामिल हैं।
Newsdesk