Chandipura virus:मध्यप्रदेश में तेजी से फैल रहा चांदीपुर वायरस
Chandipura virus:चांदीपुरा वायरस के 29 संदिग्ध हैं. जिसमें से 26 गुजरात के और 3 अंतरराज्यीय केस सामने आए हैं. राजस्थान से 2 और मध्य प्रदेश से 1 मामला सामने आया है.
MP सीटीटुडे | चांदीपुरा वायरस का असर भारत में तेजी से फैल रहा है। यह RNA वायरस मच्छरों के डंक में पाया जाता है और अक्सर एक्यूट एन्सेफलाइटिस सिंड्रोम का कारण बनता है। इसके प्रकोप से गुजरात में पहले ही 10 से अधिक जिलों में बहुत से मामले सामने आ चुके हैं। अब मध्य प्रदेश भी इस वायरस की दस्तक दे चुका है, जहां एक्यूट एन्सेफलाइटिस सिंड्रोम के 78 मामले रिपोर्ट हुए हैं। गुजरात में इस वायरस के कारण अब तक कई मौतें भी हुईं हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने बताया कि चांदीपुरा वायरस के 50 मामले सामने आ चुके हैं और 16 लोगों की जान चली गई है। उन्होंने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा सख्त कदम उठाने की घोषणा की है।
स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश में एक्यूट एन्सेफलाइटिस सिंड्रोम और चांदीपुरा वायरस के मामलों की विशेष जांच हो रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि इन मामलों की समीक्षा के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
चांदीपुरा वायरस के मामले मध्य प्रदेश में भी बढ़ रहे हैं, जिससे स्थानीय प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। निगरानी और सख्ती से स्थिति का सामना करने की जरूरत है ताकि इस मामले को नियंत्रित किया जा सके और जनता को सुरक्षित रखा जा सके।
कैसे सामने आया चांदीपुर वायरस :
हाल ही में गुजरात में चांदीपुर वायरस के केस समाने आए हैं. हिम्मतनगर के अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञों ने 10 जुलाई को चार बच्चों की मौत का कारण चांदीपुरा वायरस होने का संदेह जताया था. इसके बाद नमूने एनआईवी भेजे थे. बाद में अस्पताल में चार और बच्चों में इसी तरह के लक्षण दिखे, तब स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और जांच का दायरा बढ़ाया गया.
चांदीपुर वायरस के लक्षण?
चांदीपुरा वायरस में बुखार आना जिसके साथ फ्लू और तीव्र एन्सेफलाइटिस (मस्तिष्क की सूजन) जैसे लक्षण शामिल है चांदीपुरा वायरस में अक्सर अचानक तेज बुखार आना, उसके बाद दौरे पड़ना, दस्त, मस्तिष्क में सूजन, उल्टी का होना शामिल है. यदि बाल रोगियों में उच्च श्रेणी के बुखार, उल्टी, दस्त, सिर दर्द और ऐंठन जैसे प्राथमिक लक्षण दिखाई देते हैं, तो तत्काल एक चिकित्सक को रेफर करें.
Newsdesk