Bharat Jodo Nyaya Yatra: पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प, असम में फिर से रोकी गई राहुल गांधी की यात्रा
Bharat Jodo Nyaya Yatra: पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प, असम में फिर से रोकी गई राहुल गांधी की यात्रा
Bharat Jodo Nyaya Yatra: असम पुलिस ने राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा को गुवाहाटी में प्रवेश करने से रोका। यात्रा के साथ चल रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, जिसके परिणामस्वरूप कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हुई। पुलिस ने इस मामले में राहुल गांधी के खिलाफ FIR भी दर्ज की है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस की झड़प का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ताओं को खदेड़ती हुई दिख रही है। वीडियो में राहुल गांधी एक मंच पर खड़े दिख रहे हैं।
आपको बता दें कि कुछ समय पहलें ही राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान असम सरकार और बीजेपी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा महत्वपूर्ण बात यह है, कि आपके पास जिसे भी आप चाहें उसे सुनने की स्वतंत्रता है। लेकिन यह असम में नहीं हो रहा है। उन्होंने आगे कहा आपसे कहा जा रहा है। कि आपको RSS और इस पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व का पालन करना चाहिए। लेकिन यह आपका अपना इतिहास नहीं हो सकता।
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने सीधे रूप से बीजेपी सरकार के खिलाफ कहा, "बीजेपी सरकार जितना अत्याचार करेगी, जितनी पाबंदी लगाएगी, उतना ही भारत जोड़ो न्याय यात्रा और राहुल गांधी का हाथ और शक्तिशाली होगा। बीजेपी सरकार समझ नहीं पा रही है। कि हमारी यात्रा का क्या विकल्प हो सकता है। गोगोई ने जारी किए गए बयान में यह भी कहा कि उनकी पार्टी को रोकने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया है, और इसके परिणामस्वरूप उनके समर्थकों और पुलिस के बीच मुठभेर हुई है।
Newsdesk