Ayodhya: अयोध्या राम लला की होगी आठों पहर अष्टयाम सेवा के साथ 6 बार आरती

Ayodhya: अयोध्या राम लला की होगी आठों पहर अष्टयाम सेवा के साथ 6 बार आरती

Ayodhya: अयोध्या राम लला की होगी आठों पहर अष्टयाम सेवा के साथ  6 बार आरती

Ayodhya: राम मंदिर जिसे अब 'बालक राम मंदिर' कहा जाता है, दिन में छह बार 'आरती' की जाएगी। सोमवार भगवान के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद इसमें आरतियों में बदलाव किया गया है  पूजारियों ने बताया कि अब रामलला की सेवा 24 घंटे की जाएगी और इसके अलावा छह बार आरती भी होगी।आरती में शामिल होने के लिए पास जारी किये जायेंगे। जिसमें विभिन्न आरतियां शामिल होंगी। आरतियों में मंगला, श्रृंगार, भोग, उत्थापन, संध्या, और शयन आरती शामिल होंगी। आपको बता दें कि मंगला आरती भगवान को जगाने के लिए होती है। श्रृंगार आरती में भगवान का श्रृंगार किया जाएगा।साथ ही रामलला को विभिन्न रंगों के वस्त्र पहनाए जाएंगे।जैसे रामलला को सोमवार को सफेद, मंगलवार को लाल, बुधवार को हरा, गुरुवार को पीला, शुक्रवार को क्रीम, शनिवार को नीला और रविवार को गुलाबी वस्त्र धारण करेंगे। विशेष दिनों में भगवान पीले वस्त्र धारण करेंगे। भोग आरती में पूड़ी-सब्जी-खीर का भोग लगाया जाएगा। रामलला पर लगी बुरी नजर को दूर करने के लिए उत्थापन आरती की जाती है। शाम को संध्या आरती की जाती है, और फिर भगवान को शयन कराने से पहले शयन आरती की जाएगी। दिनभर में भक्तों को सुबह 6 बजे से दर्शन करने का अवसर मिलेगा।