Haldwani Violence: हल्द्वानी में बवाल के बाद कर्फ्यू, आरोपियों की हो रही तलाश, सीएम ले रहे पल-पल का अपडेट

Haldwani Violence: हल्द्वानी में बवाल के बाद कर्फ्यू, आरोपियों की हो रही तलाश, सीएम ले रहे पल-पल का अपडेट

Haldwani Violence:  हल्द्वानी में बवाल के बाद कर्फ्यू, आरोपियों की हो रही तलाश, सीएम ले रहे पल-पल का अपडेट

Haldwani Curfew: बीती रात हल्द्वानी में हुए उपद्रव के बाद सुरक्षा बलों पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। दंगों में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। उधर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पल पल का अपडेट ले रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने अपने एक्स अकाउंट से बैठक की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है -कि एक-एक दंगाइयों की पहचान की जा रही है। और उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार की सुबह एक्स पर लिखा, ‘दंगाइयों और उपद्रवियों के विरुद्ध करेंगे, कठोरतम कार्रवाई हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुई घटना के संबंध में शासकीय आवास पर अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। पुलिस को इस मामलें में सख़्ती से निपटने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। पथराव करने वाले एक-एक दंगाई की पहचान की जा रही है, शांति बिगाड़ने वाले किसी भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जायेगा। हल्द्वानी की सम्मानित जनता से अनुरोध है। कि शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।

बता दें कि नैनीताल जिले के हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में बृहस्पतिवार को नगर निगम ने मलिक के बगीचे में ‘‘अवैध’’ रूप से निर्मित मदरसा एवं मस्जिद को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया।जिस दौरान बवाल हुआ। जब नगर निगम की टीम जेसीबी लेकर पहुंची तो इसी दौरान वहां मौजूद उपद्रवियों ने प्रशासन, पुलिस और पत्रकारों के ऊपर पत्थर बाजी की। जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए। उपद्रवियों ने पुलिस के साथ -साथ नगर निगम और पत्रकारों की गाड़ियों में भी आग लगाई। जिसके बाद क्षेत्र में पैदा हिंसक स्थिति को देखते हुए कर्फ्यू लगा दिया गया और दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए गए हैं। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना में 60 लोग घायल हुए हैं। घायलों में हल्द्वानी के एसडीएम(अनुमंडलाधिकारी) भी शामिल हैं। अब शहर में तनाव का माहौल है, जिसके चलते कर्फ्यू लगाया गया है।