Dahisar Firing: शिवसेना नेता का फेसबुक लाइव मर्डर, आरोपी ने भी कर ली आत्महत्या
Dahisar Firing: शिवसेना नेता का फेसबुक लाइव मर्डर, आरोपी ने भी कर ली आत्महत्या
मुंबई।Dahisar Firing: महाराष्ट्र की राजनीति में खूनी घटनाएं बढ़ रही हैं। बीते रोज मुंबई में शिवसेना यूबीटी नेता अभिषेक घोसालकर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घोसालकर जिसके साथ बैठक फेसबुक लाइव कर रहे थे। उसी ने उन्हे गोली मार दी और खुद भी आत्महत्या कर ली। इसके पहले महाराष्ट्र के उल्हासनगर में पिछले शुक्रवार देर रात बीजेपी विधायक गणेश गायकवाड़ ने कथित तौर पर शिवसेना नेता महेश गायकवाड़ को गोली मार दी थी।
जानिए क्या है मामला
मुंबई में शिवसेना यूबीटी नेता अभिषेक घोसालकर वारदात के वक्त उसी हमलावर के साथ बैठकर फेसबुक लाइव कर रहे थे। की हत्या ताबड़तोड़ फायरिंग से हुई। जिसमें उन्हें तीन गोली लगीं। जिसके बाद घायल शिवसेना नेता को एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उन्होंने दम तोड़ दिया। अभिषेक पर हमला करने के कुछ देर बाद हमलावर ने खुद भी सुसाइड कर लिया। अब पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। हमला करने वाले शख्स का नाम मोरिस भाई बताया गया है।यह वारदात मुंबई के एमएचबी पुलिस स्टेशन इलाके में हुई है। जानकारी के मुताबिक गोलियों का शिकार बने अभिषेक घोषालमौकर पूर्व नगरसेवक थे। वो शिवसेना उद्धव गुट के नेता विनोद घोसालकर के बेटे थे। बताया जा रहा है कि आपसी विवाद में ये फायरिंग की गई। अस्पताल के बाहर शिवसेना उद्धव गुट के कार्यकर्ता जमा हो गए। उनमें इस घटना को लेकर खासा गुस्सा है।
महाराष्ट्र में अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश-आनंद दुबे
पार्टी नेताओं का कहना है, कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। इस घटना की जितनी निंदा की जाए वो कम है। हमले पर शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा कि महाराष्ट्र में इस समय अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। आमदार हों या खासदार हों कोई सुरक्षित नजर नहीं आ रहा है। क्या विपक्षी लोगों को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है? मुख्यमंत्री से लेकर पूरी की पूरी एनडीए सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में असफल हो गई। और ये सरकार राम राज्य लाने का वादा करती है। ऐसी सरकार को हम पूरी तरह से उखाड़ फेकेंगे।
Newsdesk