Bihar news: स्कूलों के समय में बदलाव के आदेश का पालन नहीं होने के विरोध में विपक्ष का हंगामा

Bihar news: स्कूलों के समय में बदलाव के आदेश का पालन नहीं होने के विरोध में विपक्ष का हंगामा

Bihar news: स्कूलों के समय में बदलाव के आदेश का पालन नहीं होने के विरोध में विपक्ष का हंगामा

पटना। बिहार में  मुख्यमंत्री के आदेश का पालन नहीं किये जाने के बिहार में विपक्षी सदस्यों ने गुरुवार को विधानसभा में हंगामा किय था। जो स्कूलों के समय में बदलाव के मुख्यमंत्री के आदेश के खिलाफ था।विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी लेनिनवादी (भाकपा माले) के महबूब आलम ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सदन में स्कूलों के समय में बदलाव की घोषणा की थी । उन्होंने सदन में कहा था। कि शिक्षक सुबह 9:45 बजे स्कूल आएंगे और शाम 4:15 बजे जाएंगे।लेकिन ये आदेश अभी तक लागू नहीं हो पाया। सरकार का आदेश फर्जी है।
आलम ने कहा कि मुख्यमंत्री की सदन में की गयी घोषणा का अनुपालन नहीं होना वास्तव सदन की गरिमा को कम करना है । इसपर सभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने कहा कि सदन की गरिमा को कोई कम नहीं कर सकता है। उन्होंने सदस्यों से शांत रहने और प्रश्नकाल चलने देने का आग्रह किया लेकिन माले के सदस्य नहीं माने और सदन के बीच में आकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे । हालांकि कुछ देर के बाद सभाध्यक्ष के आग्रह पर माले के सदस्य अपनी सीट पर वापस लौट आए ।