Ayodhya Ram Mandir Pran Pratistha : राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होते ही आसमान से बरसाए गए पुष्प, रामभक्तों ने लगाए ‘जय श्रीराम’ के जयकारे..

Ayodhya Ram Mandir Pran Pratistha: अयोध्या नगरी में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा सपन्न हो चुकी है। इस अवसर पर पूरे शहर को फूलों से भरपूर सजाया गया है। इस अद्भुत समय में पीएम मोदी ने रामलला की पूजा के मुख्य यजमान के रूप में कार्य किया और उन्होंने 11 दिनों के यम नियम का भी पालन किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर में गर्भगृह में पूजा अर्चना की और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की। आप अपने घर से ही इस पवित्र और ऐतिहासिक दिन के लाइव दृश्यों का आनंद ले सकते हैं और इस महत्वपूर्ण क्षण के साक्षी बन सकते हैं।

अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद पूरी अयोध्या नगरी ने जय श्रीराम के उत्साहबद्ध जयकारों से गूंज उठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में रामलला की मूर्ति का अनावरण होने पर हेलिकॉप्टरों ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में फूलों की वर्षा की। देश-विदेश से कई अतिथि पहुंच चुके हैं। जिनमें संघ प्रमुख मोहन भागवत, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, मुकेश-नीता अंबानी, गौतम अडाणी, अमिताभ बच्चन, रजनीकांत शामिल हैं।