दमोह : पारिवारिक विवाद में होमगार्ड जवान और दो बेटों की हत्या

दमोह : पारिवारिक विवाद में होमगार्ड जवान और दो बेटों की हत्या

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई। सोमवार सुबह देहात थाना अंतर्गत ग्राम बांसा तारखेडा में पारिवारिक विवाद के चलते एक होमगार्ड जवान सहित तीन लोगों की हत्या कर दी गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

मृतकों में पिता होमगार्ड सैनिक रमेश पिता रामगोपाल विश्वकर्मा उम्र 50 वर्ष, भतीजा विक्की पुत्र रवि विश्वकर्मा उम्र 24 वर्ष, पुत्र उम्मू उर्फ उमेश पुत्र रमेश विश्वकर्मा 23 वर्ष बताए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है