भोपाल में 3 दिन देरी से पहुंचा मानसून,106% बारिश होने की उम्मीद
भोपाल में रविवार को मानसून एंटर हो गया। पिछले 10 साल में 3 बार ही मानसून तय समय यानी, 20 जून तक या इससे पहले आया है। हालांकि, अबकी बार भोपाल में सामान्य से 106% तक बारिश होने की उम्मीद जताई है। पिछले साल 30.9 इंच बारिश हुई थी, जो सामान्य बारिश 37.6 इंच से 18% कम थी। मानसून के दस्तक देने से पहले भोपाल में प्री-मानसून एक्टिव है। लगातार बारिश, आंधी और गरज-चमक की स्थिति बनी हुई है। शनिवार को भी कई इलाकों में बारिश हुई थी। दूसरी ओर, 20-21 जून की रात में ही भोपाल में 4.8 इंच बारिश दर्ज की गई थी। 24 घंटे में सर्वाधिक बारिश का यह दूसरा रिकॉर्ड रहा।
Newsdesk