भिण्ड में दहेज के कारण पत्नी की हत्या आरोपी पति को उम्रकैद

मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले की एक अदालत ने दहेज के लिये पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

भिण्ड में दहेज के कारण पत्नी की हत्या आरोपी पति को उम्रकैद

भिण्ड, 17 अक्टूबर सिटी टुडे,मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले की एक अदालत ने दहेज के लिये पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को  उम्रकैद की सजा सुनाई है।आपको बता दे जिला न्यायालय में सप्तम अपर सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी न्यायालय ने दहेज हत्या मामले में सुनवायी की है। जिसमे आरोपी पति सुनील कुमार बघेल को अपनी पत्नी की हत्या का दोषी पाते हुए कल उम्रकैद की सजा और 20 हजार का जुर्माना लगाया है। वहीं मृतका के सांस, ससुर व जेठ जेठानी को दोषमुक्त करार दिया गया है।
अभियोजक के अनुसार ये घटना 03 मई 2015 का है जिसका  न्याय कल यानि 16 अक्टूबर को मिला है। 03 मई 2015 को फरियादी करन सिंह बघेल को जानकारी मिली कि उसकी भतीजी नीलम की ससुराल में मौत हो गई है। ससुराल पहुंचकर देखा आंगन में नीलम का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल किया, प्राथमिकी दर्ज के बाद चालान न्यायायल में पेश किया गया था।