मध्य प्रदेश में आज और कल जमकर बरसेगा पानी
बुधवार को मौसम विभाग ने प्रदेश के रतलाम, उज्जैन, मंदसौर, देवास, खंडवा, छिंदवाड़ा, कटनी और नीमच में बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि,18 जुलाई को भोपाल, खरगोन, खंडवा, छिंदवाड़ा, शिवपुरी, पांडुना और अनूपपुर में अधिक बारिश होगी और 19 जुलाई से पूरे प्रदेश में जोरदार बारिश और आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया गया है।
MP : प्रदेश में पिछले 24 घंटों में अधिकतम वर्षा हुई, जिसमें खरगोन में सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई। राजधानी भोपाल में भी दोपहर के समय तेज बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि बुधवार को रतलाम, उज्जैन, मंदसौर, देवास, खंडवा, छिंदवाड़ा, कटनी और नीमच में बारिश की संभावना है।
18 जुलाई को भोपाल, खरगोन, खंडवा, छिंदवाड़ा, शिवपुरी, पांडुना और अनूपपुर में अधिक बारिश होगी, जबकि 19 जुलाई से पूरे प्रदेश में जोरदार बारिश और थंडरस्टर्म की चेतावनी दी गई है।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेद प्रकाश के अनुसार, मंदसौर, रतलाम, आगर, झाबुआ, धार, अलीराजपुर, खंडवा, खरगोन और बड़वानी में बिजली के साथ मध्यम बौछारें पड़ने की संभावना है। उज्जैन, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, सिवनी, नीमच, बुरहानपुर और बैतूल में सुबह हल्की आंधी आने की संभावना है।
Newsdesk