JAPAN:जापान में अनोखी डेटिंग सर्विस: डेट की रिहर्सल के लिए लड़कियों की लग रही लाइन 

जापान का एक शख्स, रेंटर बसआईक्यू नामक सर्विस प्रदान कर रहा है, जिसका मतलब है कि "मैं सुंदर नहीं हूं, पर किराये पर उपलब्ध हूं।

JAPAN:जापान में अनोखी डेटिंग सर्विस: डेट की रिहर्सल के लिए लड़कियों की लग रही लाइन 

सीटीटुडे| आज की दुनिया में आपको एक से बढ़कर एक अनोखी चीजें देखने और सुनने को मिलती हैं। आपने किराये पर मकान, फर्नीचर, या किताबें मिलती हुई देखी या सुनी होंगी, लेकिन चीन में कुछ स्थानों पर प्रेमी-प्रेमिका भी किराये पर मिलते हैं। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, जापान में एक नई और अनोखी सर्विस का चलन है। यह सर्विस डेटिंग की रिहर्सल से संबंधित है।

जापान का एक शख्स, रेंटर बसआईक्यू नामक सर्विस प्रदान कर रहा है, जिसका मतलब है कि "मैं सुंदर नहीं हूं, पर किराये पर उपलब्ध हूं।" इस सर्विस के तहत, वह व्यक्ति ब्लाइंड डेट्स पर आ सकता है या कोई महिला उसे अपनी डेट की रिहर्सल करने के लिए बुला सकती है। असली डेट भले ही वह किसी अच्छे दिखने वाले लड़के के साथ करे, लेकिन रिहर्सल इस व्यक्ति के साथ कर सकती है। 

इस व्यवसाय ने अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल की है। कोरोना महामारी के दौरान उसे अपनी इस सर्विस को बंद करना पड़ा, लेकिन जैसे ही परिस्थितियां संभलीं, लोगों की डिमांड और वर्क प्रेशर के चलते उसने इसे फिर से शुरू कर दिया। वह 2-3 घंटे के लिए 5000 रुपये लेता है और किराया और खाना कस्टमर से ही लेता है।

इसी शख्स की तरह कुछ और भी दिलचस्प सर्विसेज़ मौजूद हैं। उदाहरण के लिए, एक टिकटॉकर ने यह ऑफर दिया कि लोग उसे पैसे देकर 'स्लीप कॉल' ले सकते हैं, जिसमें वह अकेलापन महसूस करने वाले लोगों से उनके सो जाने तक फोन कॉल या टेक्स्ट मैसेज से बात करेगा। उसने इसे घंटों और दिनों के पैकेज में बांट दिया है। इसके अलावा, ऑनलाइन गेम खेलने के लिए भी लोग किराये पर उपलब्ध हैं। चीन में तो एक शख्स ऐसा भी है जो अजीबोगरीब डांस करके किराया वसूलता है।