Vijay Hansda: झामुमो के सांसद का दावा-भाजपा से मिले ऑफर को ठुकराने का नतीजा है हेमंत का जेल जाना

Vijay Hansda: झामुमो के सांसद का दावा-भाजपा से मिले ऑफर को ठुकराने का नतीजा है हेमंत का जेल जाना

Vijay Hansda: झामुमो के सांसद का दावा-भाजपा से मिले ऑफर को ठुकराने का नतीजा है हेमंत का जेल जाना

दुमका।Jharkhand Mukti Morcha MP Vijay Hansda: झारखंड मुक्ति मोर्चा के सांसद विजय हांसदा ने बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल में सिर्फ इसलिए डाल दिया गया कि उन्होंने भाजपा के ऑफर को ठुकरा दिया था। हालांकि बड़ी बात ये है, कि झारखंड की जनता काफी समझदार है,वो सभी तरह की साजिश को समझती है। इसलिए जितने ज्यादा दिन उन्हे जेल में रखा जाएगा उतना ही भाजपा को नुकसान होगा। झारखंड मुक्ति मोर्चा का जन्म ही आंदोलन से हुआ है। इसलिए यहां हर एक झारखंडी टेंपरामेंट रखता है। सांसद ने आगे कहा, कि अभी के राजनीतिक हालात में उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री स्व।अटल बिहारी वाजपेयी की वह पंक्तियां याद आ रही हैं, जिसमें उन्होंने कहा था। कि आज हम संख्या में कम हैं। तो हम पर हंसा जा रहा है। सत्ता मद में चूर भाजपा की वर्तमान सरकार स्व।अटल की यह वाणी को भूलकर आज संख्या बल के दबिश पर दबाव, पेशकश और जनमत की चुनी हुई सरकारों को धोखे से गिराकर सत्ता हथियाने में जुटी है। उन्होंने कहा कि देश की जनता यह सब देख रही है और समझ भी रही है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यह दिखा दिया है। कि कम संख्या बल है तो क्या वह झारखंडी और आदिवासी का टेंपरामेंट रखते हैं। विजय हांसदा ने कहा कि आज वह भले ही हम पर हंस रहे हैं,लेकिन फिर वक्त बदलेगा और प्रजातंत्र कायम होगा। हेमंत को ईडी जितना दिन बंद रखेगी उसका उतना ही व्यापक खामियाजा आने वाले चुनाव में भाजपा को भुगतना होगा।

Vijay Hansda: झामुमो के 45वें स्थापना दिवस के लिए दुमका का गांधी मैदान सज-धज कर तैयार हो चुका है। पूरे मैदान को दुल्हन की तरह सजाया गया है। ईडी का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर शिकंजा कसे जाने के बाद कार्यकर्ताओं में मायूसी है, लेकिन उनके उत्साह में कोई कमी नहीं दिख रही है। इस बार झामुमो नेता हेमंत सोरेन की अनुपस्थिति में स्थापना दिवस की रैली सांसद विजय हांसदा, पूर्व विधायक शशांक शेखर भोक्ता की अगुवाई में पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं की रैली पारंपरिक वेशभूषा व ढोल-टमाके के साथ एसपी कॉलेज मैदान से निकलेगी। शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए यह रैली दुमका के गांधी मैदान में आकर सभा में तब्दील हो जाएगी। इस मौके पर पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, संताल परगना के सभी जिला अध्यक्ष, सचिव समेत पार्टी पदाधिकारी के अलावा ग्राम प्रधान, मुखिया, परगनैत, गुड़ित, पराणिक समेत परंपरागत शासन व्यवस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के शहीदों की वेदी पर श्रद्धांजलि व स्थानीय कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।

झामुमो नेता व पूर्व स्पीकर शशांक शेखर भोक्ता गांधी मैदान पहुंचे और पूरी तैयारियों का जायजा लेने के बाद कहा कि झामुमो इस माटी की पार्टी है। केंद्र व भाजपा की साजिश को पूरे देश की जनता देख रही है। ईडी की कार्रवाई से पार्टी कार्यकर्ता उत्साहित हैं। इनका उत्साह आज  गांधी मैदान में दिखेगा। सांसद विजय हांसदा ने कहा कि इस बार का दो फरवरी ऐतिहासिक होगी। झामुमो अपने पुराने तेवर में स्थापना दिवस मनाएगा। पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन के संदेशों को सुनेंगे और संकल्प लेकर ही वापस लौटेंगे। विजय ने कहा कि पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता हेमंत सोरेन है। उन्हें यह एहसास है कि राजनीति विद्वेष कर झामुमो पर प्रहार किया जा रहा है। उनके नेता हेमंत सोरेन को कानूनी दांव-पेंच में फंसा कर आदिवासी, मूलवासी, गरीब-गुरबों से दूर करने की कोशिश की जा रही है।