Tamil Nadu Government: तमिलनाडु में राम मंदिरों की विशेष पूजा के साथ प्राण प्रतिष्ठा के सीधे प्रसारण की अनुमति नहीं
Tamil Nadu Government: तमिलनाडु में राम मंदिरों की विशेष पूजा के साथ प्राण प्रतिष्ठा के सीधे प्रसारण की अनुमति नहीं
Tamil Nadu Government: अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों देशभर में व्यापक रुप से हो रही है। इसके बवाजूद इस मुद्दे पर राजनीति भी तेज हो रही है। विपक्ष ने समारोह से दूरी बनाने का निर्णय किया है। जबकि सत्ताधारी बीजेपी विपक्षी दलों पर हमले कर रही है। केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस विवाद में तमिलनाडु सरकार पर बड़ा आरोप करते हुए कहा कि सरकार ने राम मंदिर के उद्धाटन समारोह के लाइव प्रसारण पर रोक लगा दी है।
जहां पूरे देशभर में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सभी में भक्ति की लहर बह रही है। तो दूसरी और देखें तो इसको लेकर राजनीतिक उथल पुथल चल रही है। जी हां इस जश्न भरें माहौल में अब तमिलनाडु सरकार ने अलग रूख अपनाया है। प्रदेश में अयोध्या राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के सीधे प्रसारण की अनुमति देने से इनकार किया है। साथ ही प्रदेश के राम मंदिरों में विशेष पूजा को भी अस्वीकार कर दिया गया है। इस पर भाजपा की ओर से केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस पर आरोप लगाया है। बता दें कि तमिलनाडु में भगवान राम के करीब 200 बड़े मंदिर हैं।
क्या था मामला
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन की सरकार ने हाल ही में एक आदेश जारी किया है। जिसमें सनातन धर्म के प्रति उनके मंत्री एमके उदयनिधि के बयानों को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ है। पिछले दिनों उदयनिधि ने सोशल मीडिया पर सनातन धर्म के खिलाफ बयान दिया था, जिसके चलते सीतारमण ने उन पर आरोप लगाए।" उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति के खिलाफ कई आपत्तिजनक बयान दिए हैं। उन्होंने अयोध्या राम मंदिर पर विचार करते हुए कहा कि वे कभी भी उस जगह पर मंदिर का समर्थन नहीं करेंगे, जहां पर मस्जिद को गिराया गया था।साथ ही उदयनिधि स्टालिन ने इससे पहले भी सनातन धर्म की तुलना मच्छर और डेंगू से की हैं, और उन्होंने यह भी कहा है कि सनातन धर्म को जड़ से खत्म करना है।"
Newsdesk