PM Modi in Telangana: मोदी ने तेलंगाना में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

PM Modi in Telangana: मोदी ने तेलंगाना में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

PM Modi in Telangana: मोदी ने तेलंगाना में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

आदिलाबाद।PM Modi in Telangana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को तेलंगाना में बिजली, रेल और सड़क क्षेत्रों में 56 हजार करोड़ रूपयों से अधिक की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस कार्यक्रम में तेलंगाना की राज्यपाल डॉ. तमिलिसाई सुंदरराजन, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी सहित नेता मौजूद रहे। मोदी ने इस मौके पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय विकास के केंद्र के रूप में आदिलाबाद के महत्व पर प्रकाश डाला। जहां 30 से अधिक परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित की गयी तथा आधारशिला रखी गयी। ये परियोजनाएं राज्य के अंदर ऊर्जा, पर्यावरणीय स्थिरता और सड़क कनेक्टिविटी सहित विभिन्न क्षेत्रों में फैली हुई हैं।

देश का पहला सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्रोजेक्ट

पीएम मोदी ने 800 मेगावाट क्षमता वाली एनटीपीसी यूनिट 2 के उद्घाटन की घोषणा की। जो तेलंगाना की बढ़ी हुई बिजली उत्पादन में योगदान देगी।अंबारी,आदिलाबाद,पिंपलखुटी रेल लाइनों के विद्युतीकरण के पूरा होने पर विकास को बढ़ावा देंगी।

राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं से पर्यटन को बढ़ावा

आदिलाबाद, बेला और मुलुगु में दो प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इन आधुनिक रेल और सड़क परियोजनाओं के जरिए न केवल तेलंगाना के विकास को बढ़ावा देंगी। बल्कि पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही रोजगार के कई अवसर पैदा होंगे।

तेलंगाना में आर्थिक विकास का दिया हवाला

राज्य की प्रगति के माध्यम से राष्ट्रीय विकास के मंत्र पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री ने पिछली तिमाही में देश की 8.4 प्रतिशत की प्रभावशाली वृद्धि का हवाला देते हुए भारत की आर्थिक वृद्धि को लेकर उम्मीद जतायी। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह गति भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित करेगी। जिससे तेलंगाना जैसे राज्यों में पर्याप्त आर्थिक विकास होगा।

अगले पांच वर्षों में विकास अभियानों को बढ़ाये जाने का आश्वासन 

मोदी ने पिछले दशक में तेलंगाना के विकास के लिए आवंटन में पर्याप्त वृद्धि का उल्लेख किया। उन्होंने दोहराया कि सरकार के लिए विकास का मतलब समाज के दलित, आदिवासी, पिछड़े और वंचित वर्गों सहित सबसे गरीब लोगों का उत्थान करना है। उन्होंने गरीबी में कमी के लिए कल्याणकारी योजनाओं की सफलता का उल्लेख किया। जिससे 25 करोड़ से अधिक लोगों को लाभ हुआ। उन्होंने अगले पांच वर्षों में इस तरह के विकास अभियानों को और बढ़ाये जाने का आश्वासन दिया।