मूर्तिका प्रभात राय के निधन पर मोहन यादव का शोक संवेदना
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज ग्वालियर के सुप्रसिद्ध मूर्तिकार श्री प्रभात राय के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ग्वालियर के सुप्रसिद्ध मूर्तिकार श्री प्रभात राय के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया। और उन्होंने कहा कि प्रभात राय का निधन कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।आपको बता दे डॉ यादव ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया कि ग्वालियर के सुप्रसिद्ध मूर्तिकार प्रभात राय जी का निधन कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।उन्होंने आगे लिखा इंदौर के पितरेश्वर धाम पर विराजित हनुमान जी की प्रतिमा तथा भोपाल में राजा भोज व रानी कमलापति एवं अयोध्या जी में नवनिर्मित महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर स्थापित महर्षि वाल्मीकि जी की प्रतिमाएं, उनकी अनुपम कलाकृतियाँ हैं। ये प्रतिमाएं सर्वदा आपकी स्मृतियों को ताजा बनाये रखेंगी और आप अपनी उत्कृष्ट कला के माध्यम से सदैव हम सभी के हृदय में जीवित रहेंगे।
आपको बता दे प्रभात राय के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार में रविवार को हुआ।अंतिम यात्रा में कला जगत के अलावा राजनीतिक दलों के प्रमुख नेता मौजूद थे। नगरीय प्रशासन विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रभात राय के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि उनके हाथों में हुनर था। राय जितने अच्छे मूर्तिकार थे,उतने ही सहज सरल और मिलनसार व्यक्तिव के धनी थे।
Newsdesk