पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत की पुण्यतिथि पर मोहन यादव ने अर्पित की श्रद्धांजलि
पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत की पुण्यतिथि पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने श्रद्धांजलि अर्पित की।बता दे भैरोंसिंह शेखावत भारतीय सेना के प्रथम कमांडर-इन-चीफ एवं फील्ड मार्शल के. एम. करिअप्पा और भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति रह चुके है.
श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद डॉ यादव ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया और लिखा 1947 के भारत-पाक युद्ध में पाकिस्तानी सेना को नाकों चने चबवाने वाले, भारतीय सेना के प्रथम कमांडर-इन-चीफ एवं फील्ड मार्शल के. एम. करिअप्पा जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। आपकी वीरता, शौर्य और साहस की कहानियाँ आज भी युवाओं के लिए प्रेरणादायी हैं। सादगी, विनम्रता, नैतिकता के पर्याय, भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति एवं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री भैरोंसिंह शेखावत की पुण्यतिथि पर वे उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। राष्ट्रसेवा व जनसेवा के लिए समर्पित उनका यशस्वी जीवन हम सभी के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा।
Newsdesk