'पुष्पा 2 द रूल' का नया पोस्टर हुआ रिलीज

अभिनेता अल्लू अर्जुन और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्म 'पुष्पा 2 द रूल' का नया पोस्टर रिलीज हो गया है।

'पुष्पा 2 द रूल' का नया पोस्टर हुआ रिलीज

दक्षिण भारतीय फिल्मों के जानेमाने अभिनेता अल्लू अर्जुन और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना अपनी आने वाली फिल्म  'पुष्पा 2 द रूल'  को लेकर काफी लाइमलाइट में बने हुए है।  बता दे फिल्म 'पुष्पा 2 द रूल' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है।पुष्पा 2: द रूल के मेकर्स ने हाल ही में फैंस की एक्साइटेमेंट को बढ़ाने वाला एक और काम किया है. इस फिल्म का नया पोस्टर रिलीज़ कर दिया है,और कैप्शन में लिखा है, 75 दिन बाकी हैं पुष्पा राज के रूल के लिए। उनका रूल भारतीय सिनेमा में एक नया अध्याय लिखेगा।नए पोस्टर में अल्लू अर्जन अपने कांधे पर राइफल लेकर लुंगी पहने देखे जा सकते हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले फिल्म का सेकंड ट्रैक सूसेकी (तेलुगु), अंगारों (हिंदी), सूडाना (तमिल), नोडोका (कन्नड़), कंडालो (मलयालम), और आगुनेर (बंगाली) जैसे 6 अलग-अलग भाषाओं में रिलीज हआ था. यह गाना एक फन, पावर पैक्ड, पेपी नंबर है जो जरूर दशकों में धमाल मचाएगा. गाने को खूबसूरत तरीके से बनाया गया है और इसे मेलोडी क्वीन श्रेया घोषाल ने सभी 6 भाषाओं में गाया है. इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की एक सबसे बेहतरीन सिंगर श्रेया घोषाल ने एक से ज्यादा भाषाओं में गाने को गाकर अपने टेलेंट से सभी का दिल एक बार फिर जीत लिया है.