पटना में हुई दिनदहाड़े 14 लाख की लूट
बिहार की राजधानी पटना में निजी फाइनेंस बैक से 14 लाख रूपये की लूट
पटना,सिटी टुडे। बिहार में पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने आज एक निजी फाइनेंस बैक से 14 लाख रूपये लूट लिये।पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि चार की संख्या में अपराधियों ने कोरहर गांव स्थित एक निजी फाइनेंस बैंक में धावा बोला। इसके बाद अपराधियों ने बैंक के कर्मचारी और ग्राहकों को हथियार का भय दिखाकर बंधक बना लिया और बाथरूम में बंद कर दिया ,और आराम से 14 लाख रूपये लूटकर फरार हो गये।आस पास के लोगो का कहना है की बैंक काफी एकांत जगह पर है और वह कोई गॉर्ड मौजूद नहीं था। जिसका फायदा चोरो ने उठाया।
सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। लूट की घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है।और CCTV फुटेज खंगाली जा रही है। दिनदहाड़े बैंक की लूट के बाद हड़कंप मच गया है.
Newsdesk