DEVA: 11 अक्टूबर को रिलीज होगी शाहिद कपूर की फिल्म देवा
DEVA: 11 अक्टूबर को रिलीज होगी शाहिद कपूर की फिल्म देवा
मुंबई।DEVA: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की फिल्म देवा 11 अक्टूबर को रिलीज होगी। शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम लाइव सत्र में अपनी आने वाली एक्शन थ्रिलर 'देवा' के बारे में बताया। उन्होंने कहा मेरी अगली एक्शन थ्रिलर देवा में कई एक्शन सीक्वेंस हैं। देवा विशाल फिल्म है, और मैं इसमें एक बहुत कठिन किरदार निभा रहा हूं। आपको बता दें कि देवा 11 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म देवा में शाहिद कपूर के साथ पूजा हेगड़े की अहम भूमिका है। 'देवा' फिल्म ज़ी स्टूडियो और सिद्धार्थ रॉय कपूर द्वारा निर्मित और रोशन एंड्रयूज द्वारा निर्देशित है। इस फिल्म में शाहिद पुलिस ऑफिसर की भूमिका में हैं। इतना ही नहीं मेकर्स ‘देवा’ से शाहिद कपूर का लुक भी रिवील कर चुके है। पोस्टर में शाहिद क्रिस्प व्हाइट शर्ट पहने हुए, छोटे बाल और दाढ़ी वाले चेहरे के साथ नजर आए थे।
Newsdesk