PARIS 2024  : मानु भाकर ने रचा इतिहास, ओलंपिक में पहली भारतीय महिला

PARIS 2024: कोरिया की खिलाड़ी से तकरार करते हुए अपने प्रदर्शन से भारत का नाम रोशन किया

PARIS 2024  : मानु भाकर ने रचा इतिहास, ओलंपिक में पहली भारतीय महिला

सीटीटुडे|पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय शूटर मनु भाकर ने इतिहास रचा है।  मनु ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीता है । इसके जरिए वह पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गईं, जिन्होंने शूटिंग में ओलंपिक पदक जीता। बतादे कि,फाइनल में मनु भाकर ने कुल 221.7 अंक हासिल करके तीसरे स्थान पर रहकर इस उपलब्धि को हासिल किया। उन्होंने कोरिया की खिलाड़ी से तकरार करते हुए अपने प्रदर्शन से भारत का नाम रोशन किया।

मनु भाकर की यह सफलता भारतीय शूटिंग के लिए भी एक महत्वपूर्ण क्षण है, जो उन्होंने अपनी युवा उम्र में हासिल की है। उन्होंने पहली सीरीज में 97, दूसरी में 97, तीसरी में 98, चौथी में 96, पांचवीं में 96 और छठी में 96 अंक बनाए और फिर फाइनल में उन्होंने दमदार प्रदर्शन करके जवाबी कदम रखा।

इससे पहले भारत के लिए शूटिंग में पदक जीतने वाली अन्य खिलाड़ियों में राजवर्धन सिंह राठोड़ (2004, सिल्वर), अभिनव बिंद्रा (2008, गोल्ड), गगन नारंग (2012, सिल्वर), और विजय कुमार (2012, सिल्वर) शामिल हैं। मनु भाकर ने इस श्रृंखला में अपनी जगह बनाकर शूटिंग के इतिहास में अपना स्थान बनाया है।

मनु भाकर की इस उपलब्धि से भारतीय खिलाड़ीयों को नई प्रेरणा मिली है, और वे देश के लिए और अधिक पदकों की उम्मीदें लेकर आगे बढ़ सकती हैं। उनकी यह जीत भारतीय खेल प्रेमियों के लिए गर्व का सबब बनी है और देशवासियों के लिए एक बड़ी खुशी का कारण है।